आईसीएआई भिलाई चैप्टर की नई कार्यकारिणी ने पदभार संभाला
भिलाई। व्यवसायिक परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं। अनुकूलन के लिए आवश्यक बदलाव के साथ जहां तेजी से तरक्की की जा सकती है, वहीं आजमाए गए पुराने तरीकों से चिपके रहे तो जमा-जमाया कारोबार भी ठंडे बस्ते में जा सकता है। बदलते परिवेश में चार्टर्ड अकाउन्टेंट्स यदि स्वयं को अपडेट करते हैं और अपने क्लाएंट्स को सही सलाह दे पाते हैं, तभी उनकी उपयोगिता बनी रह पाएगी। उक्त बातें बिजनेस स्ट्रैटेजी गुरू विक्रम लिमसे ने छत्तीसगढ़ के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के बीच कहीं।












