भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई के छात्रों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड (आई.इ.ओ) में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इन बच्चों में आरव देवांगन, निर्वाणा अग्रवाल, नुरेज नसीम एवं आलिया शामिल हैं। इन सभी को शाला प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया।












