दुर्ग। इग्नु के जनवरी 2022 सत्र में एससी/एसटी विद्यार्थियों को निशुल्क प्रवेश दिया जायेगा। साइंस कॉलेज, दुर्ग के इग्नु अध्ययन केन्द्र क्रमांक 1503 के समन्वयक, डॉ. अनिल कश्यप ने बताया कि इग्नु के जनवरी 2022 सत्र हेतु स्नातक, स्नातकोत्तर, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है।












