राजनांदगांव। अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में कान्फ्लूऐंस कालेज आफ हायर एजुकेशन राजनांदगांव में विभिन्न संकाय के छात्र-छात्राओं का भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषायी और सांस्कृतिक विविधता तथा बहुभाषावाद के प्रति जागरूकता को बढावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।












