दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नृत्य विभाग द्वारा ‘नृत्यांजली’ (ऑनलाईन वैल्यू एडेड कोर्स) आरंभ हुआ। 30 घण्टे के इस कोर्स को पन्द्रह दिन में पूर्ण किया जायेगा। उद्घाटन दिवस मुख्य अतिथि प्रसिद्ध नाट्याचार्य डॉ. जी. रतीश बाबू (डायरेक्टर ऑल इण्डिया डान्सर्स ऐसोसियेशन एवं नृत्यति कलाक्षेत्रम्) ने कहा कि यह पाक्षिक कोर्स उन छात्राओं के लिए वरदान है जिन्हें सीखने का मौका नहीं मिल पाता।












