दुर्ग। शासकीय डॉ. वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण से सम्मानित चित्रकार सैयद हैदर रजा के 100वें जन्मोत्सव के अवसर पर चित्रकला विभाग में विभिन्न आयोजन किए गए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. मिलिन्द अमृतफले ने बताया कि रजा साहब का जन्म 22 फरवरी 1922 को मंडला जिले में हुवा था। आज उनका 100 वां जन्म दिवस है। रजा साहब ने पूरे विश्व में चित्रकला के माध्यम से देश का नाम रौशन किया है।












