भिलाई। जगदगुरू शंकराचार्य महाविद्यालय में विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर ब्लेंडेड मोड से वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में सेठ रत्न चंद सुराना महाविद्यालय के सेवानिवृत प्राचार्य एवं प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. डी. आर. भावनानी ने प्रमुख वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने ‘‘औपचारिक रोजगार के माध्यम से सामाजिक न्याय की प्राप्ति” पर अपने विचार रखे।












