भिलाई। एक छोटी से लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है, इसका ताजा नमूना सामने आया है। 15 साल की यामिनी की बांह जख्मी हो गई थी। एक्स-रे में पता चला कि हड्डी टूट गई है जिसे ठीक करने के लिए आपरेशन कर रॉड डालना होगा। किसी ने बैगा के बारे में बताया जो ऊपर से खपच्ची बांध कर टूटी हड्डी जोड़ देता है। खपच्ची बंधी और पूरी बांह सड़ गई। मरीज की जान बचाने के लिए उसकी बांह काटनी पड़ी।












