दुर्ग। शासकीय डॉ वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जन भागीदारी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाविद्यालय के विकास की विभिन्न गतिविधियों के साथ नैक मूल्यांकन के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय की आईक्यूएसी के न्यूज लेटर ‘‘कैम्पस न्यूज’’ काविमोचन अध्यक्ष प्रीति मिश्रा ने किया।












