दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या महाविद्यालय, दुर्ग के नृत्य विभाग द्वारा ऑनलाईन नृत्यांजलि – वैल्यू एडेड कोर्स का आज सत्र समापन हुआ है। दिनांक 27 जनवरी से आयोजित यह कोर्स 15 दिनों तक चला। सत्र के समापन समारोह की मुख्य अतिथि इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ मांडवी सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा – नृत्य को सीखना और जानना यह मेरी सबसे बड़ी योग्यता है। हम संगीत और नृत्य को सीखें और करें, क्योंकि नृत्य बहुत गहरा और बारीक है। जिसे जानना और समझना जरूरी है।












