भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन द्वारा संचालित रूंगटा डेंटल कॉलेज द्वारा दुर्ग में एक दिवसीय निःशुल्क दंत परामर्श एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उपरोक्त शिविर में डेंटल कॉलेज की सर्व-सुविधायुक्त डेंटल वैन में लोगों का इलाज किया गया। शिविर में पहुंचे मरीजों में मुख्य रूप से पाई जाने वाली दांत से जुड़ी समस्याओं में दांतों में सड़न, पीलापन, दांत दर्द आदि पाए गए, जिनका की उपयुक्त इलाज शिविर स्थल पर ही किया गया ।












