भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन किया गया। 21 फरवरी को प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य भाषा विज्ञान के बारे में जागरूकता, सांस्कृतिक विविधता तथा बहुभाषावाद को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थी अन्य भारतीय भाषाओं की विकास यात्रा से अवगत हुए।












