भिलाई। महापौर नीरज पाल ने लाल बहादूर शास्त्री अस्पताल सुपेला में श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया। यह शहर का पांचवां जेनेरिक मेडिकल स्टोर है। इस अवसर पर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, सभापति गिरवर बंटी साहू, एसडीएम मुकेश रावटे, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट योगेंद्र वर्मा, अधीक्षण अभियंता बी.के. देवांगन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।












