दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग (छ.ग.) के गणित विभाग में प्राचार्य डॉ. आर. एन. सिंह के करकमलों द्वारा नवीनतम सुविधाओं से सुसज्जित स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन किया गया। इस कक्ष में आल इनवन इंटरेक्टिव फ्लैट पेनल बेस्ड मल्टीमीडिया लगाया गया है जिसकी सहायता से पढ़ाई गई सामग्री का चित्रण आसानी से कर सकते हैं। इन्हें विद्यार्थियों तक भेजा जा सकता है और विद्यार्थियों के साथ शामिल होकर परिष्कृत भी किया जा सकता है।












