भिलाई। स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ शमा अ बेग ने आरंभिक स्टेज में कैंसर की पहचान करने के लिए एक व्यापक सर्वेक्षण किया है। कैंसर इंडिया के सर्वे के अनुसार प्रतिवर्ष भारत में 12 लाख लोग कैंसर से ग्रस्त होते हैं जिनमें से 8 लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है। आरंभिक चरणों में पता लगाने पर अधिकांश कैंसर का इलाज संभव है।












