भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के कला विभाग के द्वारा स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि स्वरुप 15 दिवसीय गायन कला का सर्टिफिकेशन कोर्स स्वरांजलि का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भिलाई के मशहूर संगीतज्ञ दीपेंद्र हालदार के द्वारा गायन का प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं तबले में संगत रामचंद्र सरपे द्वारा की जाएगी।












