भिलाई। महज दो रुपए के खर्च में अब 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से साइकिलिंग का मजा ले पाएंगे। भिलाई के संतोष रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स ने अब तक की सबसे कम लागत की हाईब्रीड इलेक्ट्रिक साइकिल तैयार की है। यह साइकिल 250 किलो वजन उठाकर 25 किलो मीटर तक सरपट दौड़ लगा सकती है। यह अब तक की सबसे सस्ती हाईब्रीड ईवी साइकिल बन गई है, जिसे महज 12 हजार रुपए के खर्च में पूरी तरह से तैयार कर लिया गया।












