बेमेतरा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेमेतरा जिले के विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम संबलपुर मे आयोजित अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होकर वीरांगना अवंती बाई लोधी के नाम से महिला सशक्तिकरण पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की। यह पुरस्कार राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर को प्रदान किया जायेगा।












