बेमेतरा। जिला प्रशासन, बेमेतरा के निर्देशानुसार ग्राम गौठान राखी (साजा) में ग्रामीण औद्योगिक पार्क के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा के मार्गदर्शन में उन्नति केला तना रेशा उत्पादक समिति की महिलाओं द्वारा केला तना से केला रेशा, केला जल व केला पल्प उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। इंजीनियर जितेन्द्र जोशी के द्वारा बताया गया कि जनवरी के अंतिम माह से केला तना रेशा उत्पादन कार्य शुरू किया गया है।












