राजनांदगांव। विश्व कविता दिवस के अवसर पर 21 मार्च को कान्फ्लूऐंस कालेज ऑफ हायर एजुकेशन राजनांदगांव में कविता पाठ का आयोजन महाविद्यालय के हिन्दी विभाग द्वारा किया गया। महाविद्यालय के डायरेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि कविता को मानवीय संस्कृतियों और भाषाओं की सबसे मूल्यवान संपत्ति माना जाता हैं। यह सांस्कृतिक मतभेदों को दूर करने और समुदायों को करीब लाने में अहम भूमिका निभाती है।












