राजनांदगांव। कॉनफ्लूएंस कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन के शिक्षा संकाय के विद्यार्थियों द्वारा संजारी बालोद का सामुदायिक शैक्षणिक भ्रमण किया गया। विद्यार्थियों ने सामाजिक बुराइयों को मिटाने के लिए जहां रैलियां निकालीं वहीं चपाती चित्रण तैयार किया एवं परिवारों का आर्थिक, शैक्षिक एवं स्वास्थ्यगत सर्वेक्षण भी किया। विद्यार्थियों ने सर्वप्रथम गांव के चपाती चित्रण तैयार किये। प्राथमिक स्कूल के छात्रों, महिला समूह सरपंच उपसरपंच एवं पंच गण के साथ मिलकर रैली का आयोजन किया।












