राजनांदगांव. कॉन्फ्लूएंस महाविद्यालय में गुलाल के साथ होली का त्यौहार मनाया गया. इस कार्यक्रम में डायरेक्टर संजय अग्रवाल, प्राचार्य डॉक्टर रचना पांडे, प्राध्यापक गण एवं सभी कर्मचारी तथा विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। संजय अग्रवाल ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए संयमित तरीके से होली खेलने का आह्वान किया। डायरेक्टर आशीष अग्रवाल तथा डायरेक्टर मनीष जैन ने भी महाविद्यालय परिवार को होली की शुभकामनाएं दीं।












