दुर्ग। शासकीय डॉ. वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा गीतिका साहू ने छत्तीसगढ़ स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिताका आयोजन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शासकीय राधाबाई नवीन कन्या महाविद्यालय, रायपुर ने किया था। इसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों के अंतर्गत आने वाले सैकड़ों महाविद्यालयों ने भाग लिया था।












