दुर्ग। शासकीय डॉ. वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भूतपूर्व छात्राओं का वृहद सम्मेलन का आयोजन किया गया। एलुमनाई एसोसियेशन के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष एवं पूर्व छात्रा प्रीति मिश्रा मुख्य अतिथि थी। संयोजक डॉ. रेशमा लाकेश ने बताया कि कार्यक्रम में स्नातकोत्तर एवं शोध की पूर्व छात्राएँ बड़ी संख्या में शामिल हुई।












