दुर्ग। शासकीय डॉ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की दो छात्राओं का चयन अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा चारू वर्मा और ऐश्वर्या वर्मा इस प्रतियोगिता के लिए हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की टीम में शामिल होंगी। चारू वर्मा 2019 में चीन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।












