बेमेतरा। गिधवा परसदा पक्षी विहार में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों का मेला लगता है। पिछले साल ही सरकार ने इसे पक्षी विहार घोषित किया है। अब तक यहां 180 प्रजाति के देशी विदेशी पक्षियों की पहचान की गई है। सर्दियों के अंत तक यहां के छिछले जलीय क्षेत्र में 20 हजार से अधिक प्रवासी पक्षी अपना डेरा डाल चुके होते हैं।












