भिलाई। हाईटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में एक सात वर्षीय बालक के पेट से पेन्सिल बैटरी निकाली गई। बालक ने चार दिन पहले धोखे से बैटरी को निगल लिया था जो उसके आमाशय में जाकर फंस गया था। कई अस्पताल भटकने के बाद उसे हाइटेक लाया गया जहां मिनटों में उसकी समस्या का समाधान हो गया।












