भिलाई। छत्तीसगढ एनिमल सेवियर सोसायटी के तत्वाधान में 6 मार्च को सेक्टर-1 बीएसपी अस्पताल के सामने स्थित छत्तीसगढ एनिमल सेवियर मेडिकल होम का उदघाटन किया गया। छत्तीसगढ एनिमल सेवियर सोसायटी भिलाईनगर एक पंजीकृत संस्था है जो गाय व कुत्तों के नि:शुल्क देखभाल व इलाज के लिए समर्पित है। संस्था के सदस्य अब तक स्वयं के साधन से ही घायल एवं परित्यक्त पशुओं की सेवा करते आ रहे हैं।












