खपरी (दुर्ग)। देवसंस्कृति कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी ने अपने कौशल विकास कार्यक्रम के तहत ग्राम जेवरा में शिविर लगाया। महाविद्यालय की निदेशक ज्योति शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्राचार्य डॉ कुबेर सिंह गुरुपंच तथा शिक्षा विभाग की अध्यक्ष ज्योति पुरोहित ने किया। महिलाओं को फिनाइल, हैण्डवॉश, डिश वॉश तथा रूम परफ्यूम बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।












