दुर्ग। स्व. पुकेश्वर सिंह भारदीय शासकीय महाविद्यालय निकुम में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत 25 जनवरी से 14 मार्च तक विविध गतिविधियां सम्पन्न हुई। प्राचार्य यासर कुरैशी के मार्गदर्शन में प्राध्यापक गण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराई। ’’मेरा वोट मेरा भविष्य, एक वोट की शक्ति’’ विषय के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।












