दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अरूणा पल्टा का मानना है कि परिवार में कोई भी निर्णय लेने से पहले महिलाओं का परामर्श लेना चाहिए। परिवार में महिला चाहे शिक्षित हो अथवा अशिक्षित, पारिवारिक निर्णयों में महिला की भागीदारी अवश्य होनी चाहिए। इससे पुरूषों विशेषकर युवा एवं बच्चों में प्रारंभ से ही महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है।












