दुर्ग/निकुम। शासकीय नवीन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जोशी ने कहा है कि महिलाएं अपने आप में सशक्त हैं। उन्होंने खुद को साबित करने के लिए अपने अस्तित्व को संकट में डालने की जरूरत नहीं है। जरूरत केवल सूझबूझ के साथ आगे बढ़ने की है। वे शासकीय महाविद्यालय निकुम में आयोजित महिला दिवस संगोष्ठी को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे।












