भिलाई। जगदगुरू शंकराचार्य कॅालेज ऑफ एजुकेशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर क्ले मॉडलिंग एवं रेजिन आर्ट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। साथ ही महिलाओं के सम्मान मे नारा लेखन (स्लोगन) प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। माटी शिल्पकार धनन्जय पाल आयोजन के मुख्य अतिथि थे। श्री पाल ने बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षार्थियों को क्ले से मूर्तियां एवं पॉट बनाने का प्रशिक्षण देने के साथ ही रेजिन आर्ट भी सिखाया।












