भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने इस वर्ष महिला दिवस पर एक अभिनव पहल करते हुए चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी शकुन बाई पवार को मुख्य अतिथि बनाया। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने गुलदस्ता भेंटकर उनका सम्मान किया। इस दौरान महिलाओं ने अपने-अपने अनुभवों को साझा किया।












