भिलाई। मॉडल टाउन महिला समिति ने गत दिवस रंग पंचमी का आयोजन किया। सज-धज कर पहुंची समिति की सखियों ने इस अवसर पर आमोद प्रमोद के अनेक आयोजन किये तथा एक दूसरे को होली की बधाई देते हुए रंगों के इस महापर्व को विदाई दी। इस आयोजन के लिए एक सखी के निवास की छत को दुल्हन की तरह सजाया गया था।












