दुर्ग। शासकीय डॉ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की पांच खिलाडियों का चयन अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीन हैण्डबाल प्रतियोगिता हेतु हुआ है। यह प्रतियोगिता सी.एच.रणवीर सिंह विश्वविद्यालय जिंद (हरियाणा) में 17 से 21 मार्च 2022 तक आयोजित होगी। ये खिलाड़ी है- दुर्गास्वामी, ए. अर्चना, सुनिधी मिश्रा, प्रिया तिवारी, लक्ष्मी यादव (गोलकीपर) के रुप में चयनित हुई है।












