भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूश्न्स द्वारा संचालित रूंगटा डेंटल कॉलेज के ओरल मेडिसीन एण्ड रेडियोलोजी विभाग में उन्नत तकनीक से सुसज्जित नवीनतम डायग्नोस्टिक सीटी स्कैन मशीन की स्थापना की गई है। इसका उद्घाटन भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल ने किया। मुख्य अतिथि श्री पाल ने संजय रूंगटा ग्रुप को बधाई देते हुए यह कहा कि रूंगटा डेंटल कॉलेज समाज सेवा तथा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में अग्रणी रहा है। नगर निगम भिलाई संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूश्न्स के साथ मिलकर जनहित के क्षेत्र में काम करेंगा।












