भिलाई . संतोष रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज (रूंगटा आर-1) में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। आरसीईटी में ऑनलाइन और ऑफलाइन स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। अंतिम वर्ष के छात्रों ने पीपीटी प्रेजेंटेशन से अपने प्रोजेक्ट और इनोवेटिव आइडिया प्रस्तुत किए। देश-विदेश के नामी वैज्ञानिकों के चित्र एवं उनके प्रमुख अविष्कारों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।












