दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में अभिभावक विद्यार्थी सम्मेलन, संयोजक डॉ मीता चक्रवर्ती के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। प्राचार्य एवं पीटीएसए के संरक्षक एवं प्राचार्य डॉ आरएन सिंह ने इस अवसर पर पालक-प्राध्यापक संवाद को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि छात्र हित में यह बेहद जरूरी है कि पालक भी प्राध्यापकों से जीवंत संवाद बनाकर रखें।












