भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ विविधा द्वारा 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नये अनूठे तौर पर मनाकर महिलाओं का सम्मान किया गया। महाविद्यालय के पुरूष प्राध्यापकों के द्वारा अनूठी पहल करते हुए आज के दिन महिला प्राध्यापकों के क्लासेस को स्वयं लिया एवं तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों को कर्ज मुक्त किया एवं महिलाओं के विविधता का सम्मान करने का संकल्प लिया।












