Sparsh Clinic Mental Health

1.14 lakh register at Sparsh Mental Health Clinics

रायपुर। शासन द्वारा मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियों से जूझ रहे लोगों के लिए स्पर्श क्लिनिक्स की स्थापना प्रत्येक जिला अस्पताल में की गई है। इस वर्ष अब तक 1.14 लाख लोगों ने इसमें अपना पंजीयन कराया है। इन सभी को मुफ्त परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। कोविड काल में मानसिक स्वास्थ्य के बेहतर प्रबंधन के लिए छत्तीसगढ़ को “एक्सेलेन्स इन मेन्टल हेल्थ” अवार्ड प्रदान किया गया था। स्पर्श क्लिनिक योजना के तहत वर्ष 2020-21 में 85,292 लोगों ने अपना पंजीयन कराया था।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *