भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग द्वारा विश्व टीबी दिवस मनाया गया। वैश्विक तपेदिक महामारी और बीमारी को खत्म करने के प्रयासों के बारे में जागरूकता के लिये 24 मार्च 1882 को डॉ रॉबर्ट कोच ने इस स्थानिक बीमारी के कारणों, निदान और इलाज की खोज और घोषणा की।












