भिलाई। अपोलो कॉलेज अंजोरा दुर्ग छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित सद्भावना में कॉन्फ्लुएंस कॉलेज के विद्यार्थियों ने परचम लहराया है. यह अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिता शिक्षा संकाय 2022 के लिए 9 एवं 10 मार्च को की गई थी। कॉलेज के दो विद्यार्थियों ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। महाविद्यालय को दो स्वर्ण पदक प्राप्त हुए।












