दुर्ग। शासकीय तामस्कर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गणित विभाग में महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का विषय ‘‘आफिस एटिकेट हैलो मैं आफिस में हूं’’ था। संचालक डॉ. प्राची सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा और प्रस्तावना की जानकारी दी। संयोजक डॉ. पद्मावती के उद्बोधन से कार्यक्रम की शुरूआत हुई।
इसमें विभाग के एम.ओ.यू. से जुडे संस्थान बस्तर विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा गुणवक्ता संस्थान भोपाल, रामानुजन शोध संस्थान, शास. माधव विज्ञान महाविद्यालय, उज्जैन और बी.आई.टी., दुर्ग के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही।












