दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में 23 मार्च को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा शहीद भगत सिंह, सुखदेव तथा राजगुरु की स्मृति में शहीद दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ आरएन सिंह ने विद्यार्थियों को संकल्प दिलाया कि वे भगत सिंह के विचारों को अपने व्यक्तित्व में लाने का प्रयत्न करे। देश की एकता एवं अखंडता को बनाएं रखें।












