भिलाई। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती महाविद्यालय में उपभोक्ता क्लब, प्रबंधन विभाग एवं वाणिज्य विभाग के सहयोग से परिचर्चा का आयोजन किया गया। वाणिज्य विभाग की प्रमुख डॉ. अजिता सजीत ने बताया कि यह दिवस उपभोक्ता अधिकारों के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए एक वैश्विक कार्यक्रम है। चूंकि प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी रुप में उपभोक्ता है इसलिए सभी को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए।












