भिलाई। सूर्यानगर में अग्नि दुर्घटना के शिकार हुए परिवारों की मदद के लिए बच्चों ने अपनी बचत की राशि के गुल्लक महापौर नीरज पाल को सौंप दिये। महापौर ने राहत शिविर पहुंचे इन बच्चों की भूरि-भूरि प्रशंसा की है वही पीड़ित परिवार भी बच्चों के इस कदम से भावुक हो गए। इन बच्चों ने राहत शिविर में खेल रहे बच्चों के साथ भी कुछ वक्त गुजारा। जैन परिवार के ये तीनों बच्चे केपीएस के विद्यार्थी हैं।












