भिलाई। सूर्या नगर की बस्ती में आग लगने के बाद से निगम प्रशासन राहत देने जुटा हुआ है। लगभग 2000 टीन शेड की व्यवस्था की गई है। नाश्ता, भोजन, पानी, शौचालय की व्यवस्था स्पॉट पर ही कर दी गई है। बांस और बल्ली के सहारे लगभग 95% स्ट्रक्चर खड़ा हो चुका है। गद्दा, तकिया, चादर, पंखा, गैस चूल्हा, गिलास, थाली, लोटा बाल्टी, महिलाओं तथा पुरुषों के लिए कपड़े का पूरा सेट और राहत सामग्री के पूरे किट की तैयारी की जा रही है।












