भिलाई। सूर्या नगर में झुग्गी बस्ती के घर जल जाने से प्रभावित लोगों के फिर से व्यवस्थापन के लिए निगम ने बांस, बल्ली की व्यवस्था कर दी है। प्रभावित परिवार भीषण गर्मी में फिर से अपना घर बनाने में जुट गए हैं। इसे देखकर महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त प्रकाश सर्वे ने प्रभावित परिवार के सदस्यों के लिए नींबू पानी और आम पना की व्यवस्था स्पॉट पर ही की है ताकि गर्मी से राहत मिल सके। भोजन की व्यवस्था भी बस्ती में ही की गई है। निगम के पानी टैंकर एवं अन्य संसाधन 24 घंटा मौजूद है।












