भिलाई। किचन में उपयोग में लाया जाने वाला एलपीजी गैस सिलेंडर आग लगने की वजह से कभी नहीं फटता। वह तभी फटता है जब उसे बाहरी हीट मिलता है। लोग सिलेंडर के पास ही अन्य ज्वलनशील पदार्थ रख देते हैं, जिससे हीट बनती है और फिर सिलेंडर में धमाका होता है। ऐसे ही कुछ आसान तरीके सोमवार को फायर फाइटिंग एक्सपर्ट्स ने स्टूडेंट्स और फैकल्टीज को बताए।












